Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस प्रमुख समाजसेवी का हुआ असामयिक निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर, शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का लगा तांता

"क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी पद्मदेव राय का हार्टअटैक से 69 वर्ष की आयु मे हुआ असामयिक निधन"

खबरें आजतक Live
सिकन्दरपुर (बलिया)। प्रमुख समाजसेवी क्षेत्र के गांग किशोर गांव निवासी पद्मदेव राय का असामयिक निधन एक अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह हार्टअटैक के कारण हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन से गांग किशोर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दौरान उनके निधन की खबर पा कर सैकड़ों लोगों ने उनके दरवाजे पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना ब्यक्त किया। शोक ब्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, गांधी इण्टर कालेज के प्रबन्धक अरविन्द कुमार राय, जयराम पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, भोला सिंह, सुरेश सिंह, अखिलेश राय, इकरमुलहक खान, मुश्ताक़ अहमद, रामबचन यादव, मुन्नीलाल यादव, बिश्राम यादव, पारसनाथ राय, संजय जायसवाल आदि लोग थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---