Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी मे कोरोना संक्रमित इस राज्यमंत्री के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु इस ग्रामसभा में किया गया हवन व हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तर प्रदेश के सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के कोरोना संक्रमण से जल्द से जल्द स्वस्थ होने व जनकल्याणार्थ के लिए हवन के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी किया गया पाठ
खबरें आजतक Live
रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रतसर कलां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के कोरोना से जल्द से जल्द स्वस्थ होने व ग्राम सभा क्षेत्र के जनकल्याणार्थ के लिए एवं क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों के सलामती के लिए हवन के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। यज्ञ का संचालन पंडित आलोक पाण्डेय ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। सभी लोगो ने यज्ञ भगवान से क्षेत्रकल्याणार्थ, जनकल्याणार्थ, साथ ही विश्वकल्याणार्थ व महामारी के निवारणार्थ सहित राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना किया। इस हनुमान चालीसा व हवन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ पाण्डेय, डॉक्टर मदन राजभर मंडल अध्यक्ष, उमेश सिंह मंडल महामंत्री, शिव लोचन यादव, आलोक पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, महेंद्र चौहान, विश्वकर्मा शर्मा, रविंदर मोदनवाल, बैजनाथ वर्मा, पूर्व प्रधान बंटी सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार गिरि एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---