Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सऊदी अरब कमाने गए इस युवक की हुई मौत, 43 दिन बाद शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम


बांसडीह (बलिया) सऊदी अरब के दमाम शहर में कमाने गए नगर पंचायत बाँसडीह के वार्ड नम्बर दो के निवासी 35 वषींय युवक की सीने में दर्द से मौत हो गई।मौत के 43 दिन बाद पहुँचे शव का परिजनों ने कब्रगाह में दफनाया। सऊदी अरब के दमाम शहर में  करीम मुहम्मद किसी कम्पनी में बेल्डर की नौकरी करता था। डेढ़ माह पहले सीने के दर्द की शिकायत पर कम्पनी के कर्मचारियों ने वहाँ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया  इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गया। लगभग डेढ़ माह की भारी भरकम कागजी औपचारिकताओं के बाद शुक्रवार को करीम का शव घर पंहुचा तो पत्नी रूबी के करुण क्रन्दन से समूचा मौहाल गमगीन हो गया।करीम के दो लड़का व एक लड़की है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---