सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे "किसान के सम्मान मे, कांग्रेस पार्टी मैदान मे" अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व मे शुक्रवार को दर्जनों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर स्थित जगरनाथ चौधरी मुर्ति स्थल पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भाजपा नेता मंजय राय को सौपा।
कांग्रेस पार्टी द्वारा दियें गयें ज्ञापन मे बैंक द्वारा कर्ज वापसी हेतू किसानों को परेशान करना, खेती मे लागत ज्यादा व मुल्य कम, बिजली बिल मे वृद्धि, आवारा पशुओं द्वारा फसलों का नुकसान, पराली की समस्या, किसान क्रेडिट कार्ड की समस्या, असमय गन्ने का भुगतान, सरकार द्वारा तय धान के मुल्य से किसानों की असंतुष्टि, धान क्रय केन्द्रो पर खरीद न होने, गन्ना मुल्य से किसानों की असंतुष्टि आदि मुद्दों के दृष्टिगत किसानों की अनेकों समस्याओं का समाधान कराने का मांग किया हैं।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से हृदयानंद पांडे, देवेंद्र नाथ पांडे, मुन्नी प्रसाद गुप्ता, धर्माचंद राव, श्रीनिवास राजभर, मनोज कुमार पांडे, अमरनाथ राजभर, अखिलेश, गगन सिंह व अमरनाथ आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भाष्कर

