Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: लड़की की शादी के दौरान गोलबंद मनबढ़ युवकों ने लड़की के पिता पर लाठी डंडे से हमला कर किया घायल, जानें पूरा मामला


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के नेमा का टोला गांव में गुरुवार को लड़की की शादी मे आई एक बारात में मामूली विवाद में गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने कन्या के पिता व एक अन्य युवक की बुरी तरह से पिटाई करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहता गांव के मूल  निवासी कन्हैया यादव पुत्र हरख यादव नेमा के टोला गांव स्थित मुख्य बालुपुर मार्ग में नया मकान बना कर रहते हैं। गुरुवार को उनके पुत्री की बारात आई हुई थी, उसी में खाना पीना चल रहा था।
उसी दौरान रात करीब एक बजे किसी बात को ले कर गांव के ही कुछ युवकों और शादी में स्टाल लगाए कैटरर्स कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की सुचना पर लड़की के पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तथा किसी तरह मामला शांत करा कर बारात स्थल से वापस अपने घर पर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में गांव के पांच युवकों ने गोलबंद हो कर अचानक कन्हैया यादव पर धावा बोल लाठी डंडे से उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। जिससे कन्हैया सहित उनके साथ का एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना करने के बाद युवक मौक़े से फरार हो गए। जबकि सूचना पाकर   पहुंचे परिवार वाले एवं गांव के लोगों ने घायल कन्हैया को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कन्हैया को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को कन्हैया ने नेमा के टोला, नेहता व सिवानकलां गांवों के पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दिया। इस दौरान कन्हैया ने बताया कि जिस समय युवक मुझे मार पीट रहे थे, मेरे पास बैग में 65 हजार रुपया था, जिसे उन युवकों ने गायब कर दिया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर  बालमुकुन्द मिश्र ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आवश्यक धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---