Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय मे हुआ भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एक छत के नीचें मिलें अध्यापक व अभिवावक, प्रबंधक ने कहीं ये बात


सिकन्दरपुर (बलिया) नगर मे स्थित शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञान दर्शन एकैडमी मे शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी, अभिभावक व अध्यापक बैठक का आयोजन हुआ, इस दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा अनेकों प्रकार के विज्ञान मॉडल पेश भी पेश किया।
माडलों मे मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चरित्रों के साथ उनके बनाए गये मिसाइलों का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, साथ ही अलग अलग कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने कंप्यूटर, पर्यावरण, भ्रूण हत्या व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के माडलों को बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 
विज्ञान प्रदर्शनी मे उपस्थित अभिभावक लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए बेहतरीन माडलों को देखकर बच्चों का हौसला अफजाई किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य शादाब खान ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं सहित प्रधानाचार्य, अध्यापक व अध्यापिकाओं का इस प्रदर्शनी में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा व हुनर को बढ़ाने के लिए प्रबंधक ने कोई कोर कसर न छोड़ने की बात कहीं, आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है, बच्चों को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका दिये जाने से उनके अंदर छुपी प्रतिभा की पहचान होती है तथा उन्हें सही दिशा मे मार्गदर्शन भी मिलता हैं।
इस मौके मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य जैन प्रसाद, मनोज यादव, प्रशासनिक अधिकारी बख्तियार खान, आसिफ अली व मैडम गीता राय सहित विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहें।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---