Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रिश्तेदारी मे आये इस 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत


बलिया (ब्यूरों) रेवती थाना क्षेत्र के कुआं पीपर रेलवे गेट के सामने शनिवार को सियालदह ट्रेन की से चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही रेवती पुलिस अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर निवासी धर्मवीर जाटव अपने ससुराल हल्दी में आया था वहां से वह अपनी पत्नी पूजा जाटव को ले कर पत्नी के ननिहाल छेड़ी गांव में दिनेश राम के पहुंचा था। एक रात रुक कर शनिवार की सुबह साईकिल से दवाई लेने के लिए रेवती गया था लौटते वक्त सुबह लगभग 9:30 बजे वह बंद रेलवे फाटक के अंदर से साइकिल निकाल रहा था इसी बीच अचानक ट्रेन सामने आ गई जिससे वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
घटना की सूचना पाते ही रेवती थाना के उपनिरीक्षक सदानंद यादव उपनिरीक्षक माया शंकर दुबे उपनिरीक्षक गजेंद्र राय अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---