Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: दुकान पर चल रहे पक्के निर्माण के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने चलाया बुलडोजर, चेयरमैन ने सख्त लहजे मे कहीं ये बात


बलिया (ब्यूरों जिला अस्पताल के मुख्यद्वार के बगल में नगर पालिका की जमीन पर स्थित एक दुकान पर चल रहे पक्के निर्माण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई। निर्माण को नगर पालिका परिषद ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर गहमा-गहमी का माहौल रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दुकान मालिक ने नपा पर पैसा न देने व बिना नोटिस दिए निर्माणाधीन दुकान तोड़ने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद चेयरमैन अजय कुमार व ईओ दिनेश कुमार ने बिना अनुमति के निर्माण करने की बात कही।
अस्पताल गेट के बगल में स्थित बलिया अल्ट्रासाउंड सेन्टर पुराने भवन को तोड़कर नया भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रथम तल बनने के बाद छत पर निर्माण कार्य के लिए कारीगर लगे थे। उसी दौरान चेयरमैन अजय कुमार व ईओं के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने चल रहे निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। इसका विरोध करने पर जेसीबी मशीन से दुकान के अगला हिस्सा तोड़ दिया। चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि नगर को सुन्दर बनाने का लक्ष्य है। यदि कोई भी नपा के जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण करता है। कोई पक्का निर्माण करवाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही तय है। चाहे वह कितना भी पावर फुल हो। उक्त दुकानदार द्वारा नगरपालिका द्वारा आंवटित तीन दुकानों को बिना परमिशन एक में मिलाना, पक्का सीढ़ी निर्माण और दूसरे तल का निर्माण किया जा रहा था। 
नगर पालिका ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने कहा की बिना अनुमति निर्माण कराने की सूचना पर अभियान चला कर अवैध निर्माण तोड़ा गया। निर्माण कार्य रोकने के लिए पूर्व में कई बार मौखिक व लिखीत नोटिस भेजा गया था। इसके पूर्व भी नाली पर जनरेटर रखकर अतिक्रमण में कई बार जुर्माना कटा है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---