Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस बिजली के खम्भे मे झुकाव के चलते घट सकती हैं घटना


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के बालूपुर मार्ग पर सनराइज पब्लिक स्कूल के समीप नहर किनारे गड़े एक बिजली का खम्भा शनिवार की दोपहर से ही एक साइड झुकने लगा हैं, जिससे आने जाने वालें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, जबकि यह खम्भा कभी भी मार्ग पर गिर सकता हैं।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से लगातार नहर में पानी आने के कारण खंभे की आस पास की मिट्टी गीली हो चुकी है, जिसकी वजह से शनिवार की सुबह से ही यह बिजली का खंबा धीरे-धीरे एक ओर को झुकने लगा है, अगर समय रहते इस बिजली के खंभे को सही नहीं किया गया तो किसी भी समय यहां घटित होने वाली घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, वहीं समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग द्वारा खम्भे से जुड़े सभी बिजली सप्लाई के केबल काट दियें गयें हैं, जबकि खंभे को गिरने से रोकने के लिए किसी भी प्रकार का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---