Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: घाघरा नदी के मध्य इस पक्के पुल के निर्माण हेतु राज्य सरकार ने दिये सात करोड़, विधायक ने कहा पक्के पुल के निर्माण में नहीं आने दी जायेगी धन की कमी


सिकंदरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश और बिहार इन दो राज्यों को जोड़ने वाली प्रमुख पक्का पुल का निर्माण धनाभाव के चलते पिछले ढ़ाई सालों से काफी धीमी गति से चल रहा था, जिसका परिणाम हैं कि खरीद दरौली घाट के मध्य बनने वाले पक्के पुल का निर्माण कार्य आज तक पुरा नहीं हो सका हैं, पर स्थानीय विधायक संजय यादव के प्रयास से पुल का निर्माण कार्य अब जल्द पूर्ण होने की राह पर अग्रसर होगा, खरीद दरौली पक्के पुल के निर्माण कार्य को अविलंब पुरा करने के लिए राज्य की योगी सरकार ने सात करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, राज्य सरकार की इस घोषणा से खरीद दरौली पक्का पुल बनाने के कार्य में भरपूर तेजी आने की संभावना जताई जा रही हैं, वहीं राहगीरों व आने जाने वाले क्षेत्रीय लोगों की माने तो इस पक्के पुल के बन जाने से दोनों प्रदेशों के आपसी रिश्ते तो बढ़ेंगे ही साथ ही साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दोनों प्रदेशों के बीच काफी अपार संभावनाएं हैं।

पक्के पुल के निर्माण में नहीं आने दी जायेगी धन की कमी- संजय यादव
खरीद दरौली पक्के पुल के धीमी गति से हो रहें निर्माण कार्य के बारें मे सिकन्दरपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने "खबरें आजतक Live" से बात करते हुए बताया कि खरीद दरौली पक्के पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता व दोनों प्रदेशों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा, आगें बताया कि धन की कमी व नदीं मे पानी ज़्यादा होने की वजह से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था, जिसके चलते विगत ढाई सालों में मात्र पांच पिलरों का ही निर्माण हो पाया, अब उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी धन का आवंटन हो चुका हैं, इस वजह से अब निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू हो पाएगा, विधायक ने जोर देतें हुए कहा कि पुल के निर्माण कार्य के साथ साथ पुल को जोड़ने वालें मुख्य मार्ग को भी समतलीकरण व चौड़ा किया जायेगा, जिससे दोनों साइडों से आने जाने वालें दुपहिया व चारपहिया वाहनों को और भी सहुलियत मिलेगी।

पीपा पुल टुटने की होगी जांच-
विगत दिनों पीपा पुल के टूटने के कारण माल लदी पिकअप के नदी में गिरने की घटना को लेकर "खबरें आजतक Live" द्वारा पुछे गयें एक सवाल का जवाब देतें हुये विधायक ने बताया कि वह घटना बहुत ही दुखद थी, ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि उस पिकअप में सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए, पर आम जनता के जान माल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह घटना एक बड़ी चूक थी, इस घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी व दोषियों को किसी भी हाल मे बख्शा नहीं जायेगा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---