Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस युवा समाजसेवी ने घर-घर पहुंचकर इन गरीबों को ओढ़ाया कंबल, लोगों मे हो रहीं चर्चा


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी व युवा समाजसेवी जितेंद्र यादव द्वारा 1 जनवरी 2020 से लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर गरीबों असहायों व जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ससना, बहेरी, मैदान टोला, साईं टोला व बहेरी चट्टी आदि जगहों पर सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल का वितरण कर चुके हैं, इस समाजसेवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कोई आयोजन करके कंबल नहीं बांटते बल्कि जरूरतमंदों के पास जा जाकर खुद उनको कंबल ओढ़ाने का काम कर रहे हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, इस दौरान समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि समाज की सेवा ही मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है।
कंबल वितरण के दौरान मुख्य रूप से प्रदीप वर्मा, श्रीकांत यादव, अखिलेश सिपाही, आलोक यादव व संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---