Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस ग्रामसभा में सीएए को लेकर इस पुलिस अधिकारी ने अपनी टीम के साथ लोगों को किया जागरूक, बांटे पम्फलेट


रतसर (बलिया) सीएए को लेकर प्रदेश में अब किसी तरह का कोई बवाल ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से लोंगो को जागरूक करने के लिए कमर कस चुका है। शासन के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अनिलचंद्र तिवारी गड़वार व चौकी प्रभारी आरए राम द्वारा गुरूवार को देर रात तक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के प्रति आम लोंगो को जागरूक किया गया। इनके द्वारा पंफलेट भी बांटा गया जिसमें खासकर सीएए से संबंधित प्रावधानों को लिखा गया है। किसी को भी सीएए को लेकर किसी भ्रांति में ना रहने की अपील की गई। एसओ गड़वार देर रात तक कस्बा के विभिन्न मुहल्लों में जाकर मुस्लिम बिरादरी के लोंगो से मिले और सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मंदिर मस्जिद सहित कस्बा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सीएए से संबंधित पंफलेट भी चस्पा किया।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---