Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर इस चर्च में हुआ सर्व धर्म संगोष्ठी का आयोजन, लोगों ने भव्य मेले का उठाया आनंद


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रतसर कला गांव में स्थित चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर संत जोसफ मिशन परिवार रतसर बलिया के संयोजकत्व में संत जोसेफ जूनियर हाई स्कूल में क्रिसमस मेले का भव्य आयोजन किया गया जो दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ एसपी जान सीएमओ सर सुंदरलाल हॉस्पिटल काशी हिंदू विश्वविद्यालय, फादर आनंद प्रकाश, सिस्टर श्यामला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर एक सर्वधर्म संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया था, जिसका मुख्य विषय -वर्तमान में पड़ोसी प्रेम की प्रासंगिकता था, यहां आयोजित मेले का मुख्य मोटो था कि बच्चे भी खेलें, बच्चों के मां-बाप भी खेलें , विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाएं मनोरंजन से भरा पूरा क्रिसमस मेला । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी जॉन ने कहा की प्रेम ही सर्वोपरि है । प्रेम के बिना हमारा जीवन अधूरा है । यदि प्रेम नहीं है तो हम एक दूसरे की सहायता नहीं कर सकते हैं, एक दूसरे का सहयोग नहीं कर सकते, जीवन में प्रेम का कोई दूसरा बराबरी नहीं है । इस अवसर पर लोकेश्वर पाण्डेय ने कहा प्रेम का अर्थ है अस्तित्व से भिन्न नहीं हूं, अभिन्न हूँ, सब से जुड़ा हूँ, एक हूँ । प्रेम का अर्थ है अद्वैत की प्रतीति ।अगर वृक्ष सूख रहा है जल के बिना और मैं जल देता हूं तो इसलिए कि वृक्ष में मैं ही सूख रहा हूं । अगर कोई रो रहा है मैं आंसू पोछता हूं तो सिर्फ इसलिए कि वे आंसू मेरे आंसू हैं, वे आंखें मेरी आंखें हैं। इस भाव का नाम है प्रेम। फादर आनंद प्रकाश ने कहा की इससे बड़ा कोई प्रेम नही कि कोई अपने मित्र के लिए अपनी जान न्योछावर कर दे । प्रेम तो उस दीपक के समान है जो सबको उजाला देता है । प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना के पश्चात अतिथियों का स्वागत अपने गीतों के माध्यम से किया तथा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया । आये हुए सभी लोगो ने मेले का भरपूर आनंद लिया तथा बच्चों ने स्कूल प्रांगण में लगे झूले, चरखी आदि का जमकर लुत्फ उठाया ।प्रभु यीशु के जन्मदिन पर उनके जीवन वृत्तांत पर प्रस्तुत मनोहारी झाकियां सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही थी ।सिस्टरों द्वारा संचालित स्टाल आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज कुमार ने किया।ब्रदर संजीत व सिस्टर सेवरिन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में डॉ एस पी जान (सीएमओ), बी एच यू वाराणसी, फादर आनंद प्रकाश, सिस्टर श्यामला, सिस्टर मिशेल, अध्यापिका पूनम, सिस्टर प्रीति, अध्यापक जयशंकर तिवारी, रमाशंकर चौहान, ब्रदर संजीत, राधा कृष्ण, डॉ राम जी, विकल आदि हजारों की संख्या में महिला -पुरुष व बालक -बालिकाएं मौजूद रहे। 

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---