Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जनपद के इस चर्च में रव्रीस्त जयंती महोत्सव पर उपहार पाकर खिले लोगों के चेहरे


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के मरियम सेवाश्रम संघ रतसर द्वारा सोमवार को तिरस्कृत, उपेक्षित, विधवा, दिव्यांग, रिक्शा चालक आदि लोगों के साथ रव्रीस्त जयंती महोत्सव मनाया गया, जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया तथा मरियम सेवाश्रम संघ की प्रशिक्षणरत बालिकाओं द्वारा प्रभु यीशु के जीवन वृतांत पर एकांकी  प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभु यीशु की प्रार्थना से किया गया । खिस्त्र मंगली गीत (कैरल) गाया गया।
फादर आनंद प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको हर समय खुश नहीं कर सकते लेकिन इस कार्यक्रम व उपहार के माध्यम से हमारा एक छोटा सा प्रयास है कि आप लोगों के चेहरे पर कुछ पल के लिए मुस्कान ला सकूं । लगभग 200 से अधिक संख्या में लोगों को उपहार वितरित किया गया, उपहार पाकर लोगों के चेहरे खिलखिला उठे, कार्यक्रम का संचालन सिस्टर सेवरिन ने किया तथा सिस्टर श्यामला ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, इस महोत्सव में सिस्टर श्यामला, सिस्टर सेवरिन, सिस्टर मिशेल, सिस्टर सुमित्रा, संजीत, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता, अध्यापक सुनीता राज आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---