Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: स्व० बालेश्वर गुप्ता के पुण्यतिथि पर मेधावियों को सम्मानित कर भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ने कहीं ये बात


सिकन्दरपुर (बलिया) स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद की 12वीं पुण्यतिथि पर के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद एक शिक्षक थे उनके अंदर शिक्षा की व्यवस्था पर चिंतन और सोचने की शक्ति बहुत ज्यादा थी स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद द्वारा अपने जीवन काल में 1 दर्जन से अधिक विद्यालयों का सृजन किया गया जहां आज बच्चे अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं धन्य है उनके पुत्र डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्त जो उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं और उनके अधूरे अधूरे कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं हम स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद के परिवार के सदस्यों से आग्रह करना चाहते हैं कि सच्ची पुण्यतिथि तभी मानी जाएगी जब उनके अधूरे कार्यो को पूरा परिवार के सदस्य मिलकर पूरा करेंगे, वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश साहू उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्त के द्वारा जो इतिहास रचा गया है वह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि शिक्षा जगत में उनके द्वारा एक अलग जगाय गया है जनपद ही नई जनपद के बाहर भी ऐसे व्यक्तित्व के धनी लोग नहीं मिलेंगे जो अपनी जमीन उपलब्ध कराते हुए 12 विद्यालयों का सृजन करते हैं 12 विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रूप से चल रहा है इस इस अवसर पर अरविंद राय, उदय बहादुर सिंह, मंजय राय, ओम प्रकाश यादव, मोहन गुप्ता, बंजारा, शोभन राजभर, अशोक गुप्ता डब्ल्यू, अतुलेश यादव, विश्वनाथ प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, राधेश्याम यादव, सूर्यदेव सिंह, मनिंदर गुप्ता, शेखर गुप्ता हीरालाल वर्मा, असलम अली, शुभ इंद्र प्रसाद, कविंदर वर्मा, राजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक एवं छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा मेडल व शील्ड देकर उत्साहित करने का कार्य किया गया, कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा एवं अध्यक्षता राजेश गुप्ता प्रधानाचार्य ने किया, इस दौरान विद्यालय में आठ लाख की लागत से बने वाले सुलभ शौचालय भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने पूजन कर किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---