Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सरस्वती शिशु मंदिर मे धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रकवि की जयंती, मंडल अध्यक्ष ने कही ये बात


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में वुधवार को भाजपा सिकन्दरपुर मंडल द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रकवि अटल बिहारी बाजपेई की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष देवरिया, मंडल प्रवासी सिकन्दरपुर रहें।
सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर मुख्य अतिथि समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया, उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का एक अलग ही स्थान था, उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नयी दिशा दी, वह एक ऐसे अकेले राजनीतिज्ञ थे,जिनका लोहा विरोधी दलों के बड़े-बड़े नेता भी मानते थे, राजनीति मे रहते हुए भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अपनी कविताओं के माध्यम से हर व्यक्ति और समाज को एक नई दिशा और नई उर्जा देने का काम किया ऐसे व्यक्तित्व से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का भारतीय राजनीति में दिए गए योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता, उनकी कलम ने सदैव अपनी रचनाओं के माध्यम से देश व समाज को एक नई दिशा दी पूर्व प्रधानमंत्री की एक कविता का जिक्र करते हुए मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी ने कहा कि "रार नहीं ठानूंगा हार नहीं मानूंगा" नामक रचना सदैव मेरे अंदर ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भगवान पाठक, अरविंद राय, हरिभगवान चौबे, शशि दूबे, विनोद शंकर गुप्ता, गोविंद सोनी, मृतुन्जय तिवारी, प्रेम प्रकाश मोदनवाल, बबलू बहार व अजय शर्मा आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश सोनी व संचालन चंद्रभान गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---