Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: डाक बंगले में इस विधायक व पूर्व मंत्री की मौजूदगी मे मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती


सिकन्दरपुर (बलिया) वुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वीं जयंती का आयोजन क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर धूमधाम से आयोजित किया गया। स्थानीय डाकबंगला के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने कहा कि अटल जी अपने जीवन काल में कभी भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। उनका मानना था कि देश से बड़ा व्यक्ति नहीं होता। देश हित में अपने प्राणों की आहुति देने पड़े तो भी हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति को बदलने और विकास की ओर ले जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री सदैव देश की उन्नति के बारे में कार्य करते रहे। देश की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। आज हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई देश के एक ऐसे नेता थे, जिनका विपक्षी भी सम्मान करते थे। इनके काल का भारतीय इतिहास के राजनीति को स्वर्ण काल कहा जायेगा। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुष्यंत सिंह, दिनेश राजभर, भोला सिंह, विजय बहादुर, सुरेश सिंह, सुरेंद्र यादव, मनोज सिंह, छोटा चौधरी, चंदन, अंजनी यादव, अजीत राय, अरविंद राय, देवनाथ यादव, आकाश तिवारी आदि लोग मौजूद रहें, कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभन राजभर व संचालन मंजय राय ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---