Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के मुख्य बस स्टेशन चौराहे के समीप मनियर मार्ग पर स्थित खान कटरा में इलेक्ट्रानिक की एक.दुकान में मंगलवार की भोर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण आग की चपेट में आकर तीन दुकानें जलकर राख हो गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व जनमानस के अथक प्रयास से लगभग चार घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। खान कटरा में दाता इलेक्ट्रॉनिक के मालिक ने सोमवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गया, इसी बीच मंगलवार की भोर मे लगभग तीन बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान मे रखा इलेक्ट्रॉनिक का लगभग 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया, वहीं आग की चपेट में आने से बगल में स्क्रीन प्रिंटिंग व साइकिल की गोदाम में भी आग लग गई, जिससे स्क्रीन प्रिंट की दुकान में रखा हुआ 3 लैपटॉप, दो प्रिंटर व बैंक के कागजात व कुछ व्यक्तिगत कागजात भी जलकर राख हो गया, जबकि बगल में साइकिल की गोदाम में रखे टायरों ने आग पकड़ लिया जिसके कारण लगभग तीन दर्जन टायर व साइकिल की दुकान का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया, वहीं अन्य दुकानों में भी शॉर्ट सर्किट का प्रभाव देखने को मिला है, वही स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना सुबह पुलिस प्रशासन को दिया, सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव अपने हमराहियों सहित तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा वहां मौजूद लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगे तथा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया पर अत्यधिक कोहरे के कारण कारण फायर ब्रिगेड लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचा तब जाकर आग पर पुरी तरह काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों के साथ लगी रही सिकन्दरपुर पुलिस-
शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव तथा चौकी व थाने के सभी कांस्टेबलों ने आग बुझाने के लिए अंत तक लगातार संघर्ष करते रहे, आग बुझाने में लगभग 4 घंटे का समय लगा, वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस प्रशासन के साथ आग बुझाने में लगे रहे, इस दौरान नगर पंचायत के द्वारा दो पानी की टंकियां भी मंगा ली गई थी।

घने कोहरे के चलते डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड-
अत्यधिक कोहरा होने के कारण फायर ब्रिगेड के वाहन आने में लगभग डेढ़ 2 घंटे लग गया, यदि घना कोहरा नहीं होता तो शायद फायर ब्रिगेड के वाहन तत्काल मौके पर पहुंच गए होते जिससे अत्यधिक हानि होने से बचाया जा सकता था।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भाष्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---