Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस युवक की कुएँ में गिरकर हुई मौत, इस गांव मे चारों तरफ पसरा मातमी सन्नाटा


रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ पचखोरा मार्ग पर स्थित पूर्व चकबंदी आफिस के पास अवस्थित कुएं में गिरने से रामाकांत यादव उर्फ हकड़ू 35 वर्ष निवासी कुकुरभुक्का की मौत रविवार को सायं हो गई। युवक की इस तरह हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक का गांव करीब होने से गांव के अधिसंख्य लोग भागते हुए घटना स्थल पर पहुंच गये। सूचना पर पहुंचे एस ओ गड़वार अनिलचंद्र तिवारी व पुलिस की निगरानी में कस्बा क्षेत्र के पूर्वी राजभर बस्ती निवासी धन्नू राजभर ने साहस का परिचय देते हुए अकेले कुएं में उतर कर शव को बाहर निकाला। मौत की पुष्टि के लिए पुलिस ने शव को सीएचसी रतसर लाया जहां पुष्टित होने पर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। लोंगो की माने तो मृतक अपने अन्य साथियों के साथ कुंए की जगत पर बैठकर बातें कर रहा था कि इसी बीच अनियंत्रित होकर कुंए में गिर गया । रामाकांत यादव की कुएं में गिरने से हुई मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची सभी अवाक रह गये। सच्चाई का भान होते ही परिवार जनों के रूदन क्रंदन से माहौल मातमी हो गया। इसी बीच मृतक की एकलौती संतान खुशी 7 वर्षअपनी बेसुध हो रही मां से एक ही सवाल करती रही कि मां क्यों रो रही हो। उसके मासूम सवाल सभी का कलेजा छलनी  कर रहा था। पिता के संदर्भ में पूछने पर मासूमियत सा जवाब कि पापा टाफी लाने गये है। उस मासूम को क्या पता कि उसके पापा अब कभी लौट कर नही आयेंगे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---