Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अनियंत्रित होकर कई पटखनी खाते हुए मुख्य मार्ग पर पलटी बोलेरो, बाल बाल बचे ये दो युवक


सिकंदरपुर (बलिया) जाको राखे साइयां मार सके ना कोय यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब क्षेत्र के सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के टोला के समीप कोल्ड स्टोर के पास रविवार की शाम लगभग सवा चार बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कई पटखनी खाते हुए मुख्य मार्ग पर पलट गई, जिसमें दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई, वही स्थानीय लोगों ने बोलेरो मे सवार ड्राइवर समेत दो लोगों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुचाया, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुर्यप्रताप सिंह 32 वर्ष व इस्लाम 36 वर्ष निवासी गुठनी बिहार बलिया से खरीद दरौली पीपा पुल होते हुए बिहार जा रहें थें अभी वो बलिया मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के समीप मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कई पटखनी खाते हुए मुख्य मार्ग पर पलट गई, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों बोलेरो ड्राइवर व एक अन्य युवक बहुत ज्यादा शराब के नशे में धुत थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---