Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के न मिलने से परिजन हुए मायूस, पुलिस के हाथ भी अभी खाली


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के ईसार पीठापत्ति गांव निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते सात माह पूर्व अचानक घर छोड़कर चली गई थी, वहीं 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजनों व पुलिस द्वारा काफी तलाश के बावजूद भी अब तक उक्त लड़की का पता नहीं चल पाया है, जिसको लेकर परिवार वाले बहुत ज्यादा मायूस हैं वहीं लड़की को लेकर स्थानीय पुलिस भी उक्त लड़की की खोजबीन मे परेशान है।
बताते चलें कि गांव के देवी चौरसिया की पुत्री ज्योति चौरसिया एक जून को अचानक घर से कहीं चली गई थी, काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो लड़की के पिता देवी चौरसिया ने सिकन्दरपुर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दे दिया, उसी समय से परिजन व पुलिस लगातार ज्योति की तलाश कर रहे हैं किंतु अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है, जिससे परिवार वाले अब निराश हो कर घर बैठ गए हैं।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---