Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शांति, सुरक्षा व आपसी सौहार्द के लिए इस क्षेत्र में पुलिस बल ने निकाला रुट मार्च


रतसर (बलिया) सीएए के विरोध में जगह-जगह हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार को दोपहर बाद एसओ गड़वार अनिल चंद तिवारी और  एसआई आर० ए० राम के नेतृत्व में पुलिसबल ने स्थानीय कस्बा क्षेत्र के सरस्वती भवन, गाँधी आश्रम चौराहा होते हुए सदर बाजार, पकडीतर, जामा मस्जिद, दिलावलपुर, दक्षिण चट्टी होते हुए डफाली मोहल्ला, दक्षिण मुहल्ला, पुरब मुहल्ला सहित पश्चिम मुहल्ला चौक, पंचायत भवन आदि इलाकों में चक्रमण कर आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की । इस दौरान एसओ गड़वार अनिलचंद्र तिवारी बड़े व वरिष्ठ बुजुर्गों से मिले और सीएए के बारे में लोगों को बताया तथा शांति सद्भाव के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की। 

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---