Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खरीद दरौली पीपा पुल पर हुई इस घटना को लेकर इस पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लगाए यें गंभीर आरोप


सिकंदरपुर (बलिया) खरीद दरौली पीपा पुल पर गुरुवार के दिन पीपा पुल के टूटने से एक मालवाहक पिकअप के नदी में गिरने के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने पत्र प्रतिनिधियों के साथ एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि खरीद दरौली घाघरा नदी पर पीपा का पुल अखिलेश सरकार में प्रांतिकरण कराया गया था एवं इस पीपे के पुल को संचालित करने के लिए बड़ी फर्मों को विभागीय टेंडर दिया गया था, जिससे पीपा पुल समय से बनकर तैयार हो जाता था और मजबूती के साथ चलता था, जिससे पीपा पुल पर आवागमन सुचारू व सुरक्षित रूप से चलता था।
वर्तमान में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पर निशाना साधते व गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस वर्ष क्षेत्रीय विधायक ने कमीशन लेकर व विभागीय अधिकारियों पर भारी दबाव बनाकर बड़ी फर्म को टेंडर न देकर अपने चहेते लोगों को ठेका दिलवा दिया है, जबकि जिन लोगों को ठेका मिला है उन्हें किसी भी तरह का कार्य अनुभव प्राप्त नहीं है, इन लोगों ने इस बार मनमाने ढंग से पीपा पुल बनाया है जो कि बहुत कमजोर है, आगे कहा कि पीपा पुल में नट बोल्ट का ठीक तरह से प्रयोग नहीं किया गया है वहीं दूसरी तरफ बहुत ही पतले व पुराने महीन तारों से पटरे एवं पीपा पुल को बांधा गया है, जिससे इस पीपा पुल पर हमेशा दुर्घटना का भय बना हुआ है।
आगे कहा कि जिस तरह से पीपा पुल पर गुरुवार को घटना घटी जिसमें एक पिकअप नदी में समा गई, भविष्य में इस पुल पर सफर करने वाले आम लोगों की जानें भी जा सकती हैं, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में संचालित स्ट्रीमर सेवा भी स्थानीय विधायक ने बंद करा दिया है जिससे जनता को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने इस कार्य की घोर निंदा भी की तथा इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---