Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: उपजिलाधिकारी ने इस धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, क्रय केन्द्र निरीक्षक व किसानों से पूछे यें सवाल


सिकन्दरपुर (बलिया) शासन के मंशा अनुसार धान खरीदी मे किसानों के साथ खरीद मे पार्दर्शिता को बनाए रखने के मद्देनज़र उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत से रुबरु हुई, इस औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने न केवल धान के खरीदारी की स्थिति के बारे में पूछताछ किया बल्कि केन्द्र पर गेहूं के स्टाक के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल किया, साथ ही शासन के मंशा के अनुसार धान की खरीदारी करने का क्रय केन्द्र निरीक्षक को आदेश दिया, इस दौरान उन्होंने केंद्र पर अपने धान का तौल कराने आये क्षेत्रीय किसानों से भी पूछा कि धान की बिक्री में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है।जिस पर किसानों ने बताया कि धान की खरीद को लेकर उन्हें किसी तरह की भी परेशानी नहीं हो रही है, केंद्र पर नियमानुसार खरीदारी की जा रही है तथा क्रय केन्द्र निरीक्षक द्वारा सभी किसानों को शासन के निर्देशों से अवगत करा कर उन्हें सन्तुष्ट कर दिया जा रहा है।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पूछने पर क्रय केन्द्र निरीक्षक प्रेमशीला मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर अब तक तीन हजार 752 कुंतल धान की खरीदारी हो चुकी है, जिसमें से तीन हजार 400 कुंतल धान भेजा जा चुका है, आगे बताया कि मानक के अनुसार तैयार धान ले कर आने वाले सभी किसानों के धान का तौल किया जा रहा है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---