नगरा (बलिया) नए साल में जिले में एक नगर पंचायत बढ़ जाएगी। नगर पंचायत की तीन दशक पूर्व की मांग बेल्थरा रोड विधायक के प्रयास से अब पूर्ण होने के कगार पर है। नगर पंचायत की खबर सुन क्षेत्र के लोगो मे खुशी है।
नगरा को नगर पंचायत बनाने की मांग तीन दशक पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के समक्ष उठी थी। पूर्व मंत्री ने आश्वासन भी दिया था किन्तु नगरा नगर पंचायत नहीं बन सकी। तभी से नगरा के सामाजिक कार्यकर्ता नगर पंचायत हेतु लगे हुए थे। सर्राफा कारोबारी अमरेन्द्र बाबू उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के आदेश पर शासन ने जांच भी कराई किन्तु पहल के अभाव में नगर पंचायत का मामला अधर में लटका हुआ था। इधर भाजपा के युवा कार्यकर्ता भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया पर नगर पंचायत हेतु दबाव बनाने लगे। तो बेल्थरा रोड विधायक नगर पंचायत बनाने हुए जुट गए। अंततः विधायक को सफलता भी मिली। नगर पंचायत बनने पर भाजपा के ,जय प्रकाश जायसवाल,धर्मराज सिंह विक्की, अनुज प्रताप सिंह, नरेंद्र चौहान, राजन चौरसिया, अनुराग, अशोक गुप्ता, किसन गुप्ता,राजू अंसारी, फ़तेह बहादुर आदि ने बाजार में मिठाईयां बांटकर हर्ष व्यक्त किय। इस बाबत भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि नगरा नगर पंचायत की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बन गई है। नए वर्ष के प्रथम सप्ताह में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। नगरा के विकास हेतु नगरा के युवाओं के मांग थी, जिसे शासन ने मान लिया है।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

