Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गैस टैंकर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल


सिकंदरपुर (बलिया) मुख्य सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर बिच्छीबोझ नहर व गांधी आश्रम के समीप एक तेज रफ्तार गैस टैंकर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बुधवार की सुबह दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान 20 वर्ष पुत्र स्व० अकबर निवासी काजीपुर चकिया व आमिर 22 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन निवासी कोपा बिहार अपने ननिहाल ससना गांव में आए थे, बुधवार की सुबह किसी कार्यवश इरफान व आमिर अपाचे बाईक द्वारा बहेरी से सिकन्दरपुर के लिए आ रहे थे कि बिच्छीबोझ नहर से 100 मीटर आगे गांधी आश्रम के समीप पहुंचे ही थे की सिकन्दरपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस टैंकर ने बाईक को टक्कर मार दिया, जिसमें दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा, घटनास्थल पर मौजूद छात्र नेता अतुलेश यादव ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर अमरजीत यादव, कांस्टेबल मनोज यादव, नायब दरोगा किशन यादव व खेजुरी थाना के नायब एसओ नागेन्द्र यादव अपने हमराही उदयभान यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच मे जुट गए।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---