Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गायत्री देवी के पुण्यतिथि पर इस सांसद ने 351 लोगों को बांटा कम्बल, हुआ भंडारे का भव्य आयोजन


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के दक्षिण चट्टी स्थित राजगुरु भवन में बृहस्पतिवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर एवं अध्यात्मिक संस्था निकुंज के संयुक्त तत्वाधान में अध्यात्मवेत्ता गुरु पं० भरत पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी की पांचवी पुण्य तिथि पर काशी क्षेत्र से पधारे पंडितों द्वारा विधिवत पूजन के बाद राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के हाथों 351 कम्बल का वितरण किया गया तथा भण्डारे का आयोजन कर श्रद्धांजली दी गई। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल जी निर्भय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में शोषित एवं उपेक्षित तबके को राहत मिलेगी वही परिवार वालो को हर साल माता जी का अप्रत्यक्ष रूप से स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन पर्यन्त माता गायत्री देवी शोषितों व गरीबों की आवाज उठाती रही तथा इनकी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में पुत्र गोपाल जी निर्भय ने अपनी लेखनी के माध्यम से अहम भूमिका निभाते रहे है । निर्झर के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि गरीबों को ठंढ में कम्बल वितरण करना पुण्य का काम है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश संयोजक डा० अवनीश पाण्डेय ने बताया कि अपने लिए तो सब जीते है लेकिन गुरबत में जीने वालों को जो मदद करे वही असली इंसान होते है। उनका सौभाग्य है कि गरीबों को सेवा करने का मौका मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन के बाद काशी से पधारे पंडितों द्वारा विधिवत शांति पाठ द्वारा सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के राजेश त्रिपाठी, राहुल मिश्र, पीयूष प्रताप सिंह विधानसभा संयोजक भाजयुमो, ओमप्रकाश पाण्डेय, दयाशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, अभिराम सिंह दारा , पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, राघव सिंह, अनिल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आशीष तिवारी, पंकज पाण्डेय, मुकेश तिवारी, सरोज दूबे, राघवेन्द्र तिवारी, राज, दीपक तिवारी, सर्वानन्द दूबे, आशीष दूबे, फेफना विधानसभा के प्रभारी कन्हैया पाण्डेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए०के०पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---