सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अराजी करियापार सोनपुरवा के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर संगीन आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में तहसील परिसर सिकंदरपुर पहुंचकर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग किया।
ग्रामीणों ने दिये गए ज्ञापन मे आरोप लगाया है कि वर्तमान मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद ग्राम सभा आराजी करियापार के वर्तमान कोटेदार मोती प्रसाद पर अनावश्यक रूप से दबाव डालते रहते हैं और अपने समर्थकों के नाम आए दिन पर्ची लिखकर भेजते हैं, तथा अवैध तरीके से राशन वितरण कराने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार जो गांव के वास्तविक कार्ड धारक हैं वह अपना राशन पाने से वंचित रह जाते हैं ग्रामीणों का संगीन आरोप है कि सरकार द्वारा कोटेदारों को बायोमेट्रिक सिस्टम प्रदान की गई है, जिससे कार्ड धारकों को उनका राशन सुचारू रूप से वितरण किया जा सके लेकिन वर्तमान ग्राम प्रतिनिधि का इससे कोई लेना-देना नहीं हैं, वही ग्रामीणों का यह भी आरोप है की ग्राम प्रतिनिधि की मंशा अनुरूप राशन वितरण न किए जाने से आए दिन ग्राम प्रतिनिधि वर्तमान कोटेदार को डराते धमकाते और तंग करते रहते हैं, कई बार व्यर्थ में अपने समर्थकों से प्रधान प्रतिनिधि ने फर्जी तरीके से दरखास्त दिला कर वर्तमान कोटेदार को परेशान करते रहते हैं, ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने ग्रामीणों से ज्ञापन स्वीकार कर संबंधित अधिकारी के माध्यम से सभी तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

