Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क वितरित किये जाने वाले स्वेटर के सत्यापन में इस उपजिलाधिकारी ने पायी ये कमियां


गड़वार (बलिया) ब्लॉक संसाधन केंद्र, गड़वार पर दिनाँक 16/12/2019 दिन सोमवार को SDM बलिया अश्विनी कुमार श्रीवास्तव व खण्ड शिक्षा अधिकारी ,गड़वार सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क वितरित किये जाने वाले स्वेटर का सत्यापन किया गया ,जिसमें SDM अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सैम्पल में दिए गए 28 नंबर के स्वेटर से वितरण हेतु आये हुए अन्य स्वेटरों के 32 ,30 व 28 नंबर के स्वेटर साइज में छोटे है जबकि 32 व 30 नंबर को सैम्पल के 28 नंबर से बड़ा होना चाहिए और 28 नंबर को बराबर ।सैम्पल व वितरण हेतु आये स्वेटर की गुणवत्ता में भी भिन्नता पाई गई, बताते चले कि स्वेटर वितरण सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके वितरण को लेकर सरकार काफी गंभीर है ।इस बार स्वेटर की खरीदारी सरकार के  GEM पोर्टल से हो रही है जबकि इसके पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षता वाली कमेटी खरीदारी करती थी ।स्वेटर की गुणवत्ता की बात करे तो यह जांच का विषय हो सकता है ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---