लखनऊ (ब्यूरो) क्षेत्र के जानकीपुरम स्थित एक विवाह भवन मे बुधवार की शाम "खबरें आजतक Live" वेब मीडिया चैनल के बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय व रंजना पाण्डेय की सुपुत्री कृति पाण्डेय एवं प्रेमशंकर पाण्डेय व उर्मिला पाण्डेय के सुपुत्र प्रिंस कुमार पाण्डेय के साथ पुरोहित शिवकुमार उपाध्याय व आचार्य कुंजेश पाण्डेय के आचार्यत्व में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार व रश्मों रिवाजों के साथ अटूट परिणय विवाह के बंधन में बंध गईं, कृति की शादी का यह समारोह ठाट-बाट के लिहाज से कहीं भी किसी मायनें मे कम नहीं था।
फैशन के अलग अंदाज में कृति दुल्हन के गोल्डेन लाल लहंगे के लिबास में बेहद ही सुंदर दिख रही थीं।
लखनऊ के एक विवाह भवन में कृति और प्रिंस शादी के बंधन में बंधे, फेरों के बाद प्रिंस ने कृति के गले में मंगलसूत्र पहनाया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र सरकार तथा विभिन्न संस्थाओं से पुरस्कृत बलिया जिले के अंतर्गत ग्रामपंचायत रतसर कलां की महिला ग्रामप्रधान सुश्री स्मृति सिंह भी उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया ।इस विवाह समारोह में भाभा एटॉमिक रीसर्च सेंटर से सेवानिवृत्त पूर्व वैज्ञानिक विजयधर पाण्डेय ,अमित आनंद नेक्स्ट ऑटोमेशन इंजीनियर, संत शरण शुक्ला (बड़े महाराज), गुड्डू महाराज, इं०नीलेश्वर पाण्डेय, मोहन पाण्डेय सेवानिवृत्त इंजीनियर, अजय तिवारी, अरविंद तिवारी, हृदयशंकर पाण्डेय, विनय वर्मा, अक्शा फाउंडेशन की दीप्ति सिंह, इ०सृष्टि तिवारी, शालिनी तिवारी, किरण तिवारी, उमा चौबे, डॉ विपिन विहारी उपाध्याय, हेमंत मिश्रा ग्रामप्रधान मिश्रौली, संतोष पाण्डेय (टुल्लू बाबा), मक़बूल अंसारी, कनक तिवारी, विशाल तिवारी, आशुतोष बाजपेई, दीपक दूबे, गुड्डू बरनवाल, अवधेश गुप्ता समेत हजारों की संख्या में सभी रिश्तेदार, दोस्त मित्रों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर मंगलकामना किये।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

