Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खंड शिक्षाधिकारी ने इन विजेता व मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर कहीं ये बड़ी बात


सिकन्दरपुर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र नवानगर अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर के प्रांगण मे सोमवार को एक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विगत दिनों 5 व 6 दिसंबर को वीर लोरिक स्टेडियम बलिया मे आयोजित दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मे पूरे मंडल मे प्रथम व द्वितीय स्थान पर अपना परचम लहराने वाले विद्यालय के लगभग 28 छात्राओं व 15 छात्रों को सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी एस एन त्रिपाठी द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि इस दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, पीटी व व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुमार लोकगीत, अन्ताक्षरी, समूह गान एवं एकांकी जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने पूरे मंडल में अपनी काबिलियत को सिद्ध करते हुए अपने सफलता का परचम फहराया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने विद्यालय के बच्चों की काबिलियत की सराहना करते हुए बच्चों को ढेर सारी बधाई देते हुए उनके भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी, आगे कहा कि जूनियर हाई स्कूल सिकन्दरपुर के बच्चों ने जिस तरह से हर साल सफलता के नये मापदंड व आयाम स्थापित कर रहें हैं निश्चित ही यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित होगा, यह विद्यालय क्षेत्र मे ही नहीं बल्कि पूरें जिले मे संस्कारित व अनुशासित शिक्षा के लियें एक आइना हैं।
बताते चलें कि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों व शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज के इस मार्डन जमाने व क्षेत्र मे प्राइवेट स्कूलों की भरमार होने के बावजूद भी कक्षा एक से लेकर कक्षा आठवीं तक कुल 1800 बच्चे इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं, इस सरकारी विद्यालय की एक खास बात यह भी है की सुबह की प्रार्थना के समय सभी बच्चे अपने ड्रेस कोड में होते हैं व प्रार्थना के बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों में तमाम तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं जिससे बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास का दायरा बढ़ाया जा सके, प्रार्थना सभा को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम किसी बहुत बड़े प्राइवेट शिक्षण संस्थान के अंदर खड़े हैं।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से विनय यादव, लल्लन शर्मा, सियाराम यादव, अमरनाथ यादव, अभिलाष चन्द्र मिश्र, साधना राय, इंदु देवी, सुधीर मिश्र, बृजेंद्र यादव, जयप्रकाश शर्मा, शिवजी प्रसाद, सुनील, अमित, अंकित मिश्र समेत विद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जहीर आलम अंसारी व संचालन डॉ० मोहनकांत राय ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---