Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: "प्रभात खबर' अखबार की हुई शानदार लांचिंग, इस युवा पत्रकार को मिली सिकन्दरपुर तहसील की कमान


सिकन्दरपुर (बलिया) देश का प्रसिद्ध व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार "प्रभात खबर" आज अखबारों की दुनिया मे किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं, "प्रभात खबर" अखबार बिहार, झारखंड व बंगाल मे सफलता के नये आयाम स्थापित करने के बाद यह अखबार अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मे भी अपने पांव पसारने लगा हैं। शनिवार को बलिया नगर मे टीडी कॉलेज के समीप ब्यूरों कार्यालय मे "प्रभात खबर" द्वारा आयोजित एक लांचिंग कार्यक्रम के तहत साहित्यकार जनार्दन राय ने अपने हाथों से अखबार को लांच किया।
इस अवसर पर साहित्यकार जनार्दन राय ने कहा कि "प्रभात खबर" अखबार सिर्फ अखबार नहीं बल्कि हमारे समाज का एक मुख्य आईना है जो बखूबी सभी तरह के समाचारों के संकलन के साथ साथ मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालता हैं, आगे कहा कि जिस तरह से इस अखबार ने बिहार, झारखंड, बंगाल व उत्तर प्रदेश में अपनी साफ सुथरी खबरों व सामाजिक मुद्दों की पकड़ की बदौलत अपनें पैर पसारे हैं निश्चित ही यह अखबार पाठकों का दिल जरूर जीतेगा व बलिया मे "प्रभात खबर" सफलता के नयें आयाम व कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस दौरान "प्रभात खबर" के जिला ब्यूरों शशिकांत ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी तहसीलों मे जुझारू, कर्मठ, निष्पक्ष व युवा संवाददाताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं, आगे बताया कि सिकन्दरपुर तहसील संवाददाता की जिम्मेदारी तेज तर्रार व युवा पत्रकार रजनीश श्रीवास्तव व नवानगर ब्लॉक की जिम्मेदारी वी के गुप्ता को दी गई हैं, वहीं "प्रभात खबर" अखबार के जनपद मे वितरण के बारे मे बताया कि एक से दो दिन बाद जिले के सभी हिस्सों मे "प्रभात खबर" अखबार सभी पाठकों को सुलभ ही उपलब्ध होगा, इस दौरान जिला ब्यूरो शशिकांत ओझा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवनियुक्त संवाददाताओं को बधाई व शुभकामनाएं भी दिया।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---