Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस कर्मियों ने खंगालें नगर के सभी बैंक, 13 वाहनों का काटा ई-चालान


सिकंदरपुर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ के निर्देशानुसार  पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्राधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने नगर में स्थित सभी बैंकों का गहनता से औचक निरीक्षण किया। 
सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बैंक के आस-पास के दुकानदारों से भी बात किया। इस दौरान विभिन्न कमियो के कारण 13 वाहनों का ई-चालान भी काटा। वही अन्य तीन वाहनों से पंद्रह सौ रुपए समन शुल्क वसूला गया, इस दौरान पुलिस की इस कार्यवाई से वाहन स्वमियों में भगदड़ मची रही। अभियान में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल दुर्गा दत्त राय, कांस्टेबल रवि चन्द्र व कांस्टेबल रईस अहमद आदि पुलिसकर्मी शामिल रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---