Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: नहर के सफाई मे धांधली की खबरों के बाद इस महिला उपजिलाधिकारी ने साफ सफाई का लिया जायजा, कहीं ये बातें


सिकंदरपुर (बलिया) राजवहा नहर की सफाई के नाम पर की जा रही लीपापोती व नहर सफाई कार्य मे की जा रही धांधली की खबरें आने के बाद उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जेई सर्वेश कुमार के साथ शनिवार को बस स्टेशन चौराहे से लेकर खटंगी तक नहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा पूरें नहर का गहनता से जांच-पड़ताल किया। 
इस दौरान उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि नहर की सफाई दो तरीके से की जानी है, एक मनरेगा के तहत तथा दूसरा प्राइवेट स्तर से किया जाना है, जिसमें मजदूरों की बाध्यता नहीं हैं जबकि प्राइवेट स्तर से किस प्रकार सफाई होती है, यह ठेका लेने वाले कंपनी के ऊपर निर्भर करता है, जबकि कुछ नहरों की साफ सफाई मनरेगा के मजदूरों के द्वारा ही सफाई कराई जानी है, आगे बताया कि नहर मे पानी छोड़े जाने से पहले नहर की सफाई पूरी तरह से हो जाए इसके लिए संबंधित विभाग व जेई को निर्देश दे दिया गया है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---