Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलियाः सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से किया गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ


सिकंदरपुर (बलिया) विधानसभा क्षेत्र के माल्दह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाली गयी, जिसका शुभारंभ सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया।
यह संकल्प यात्रा माल्दह, तिलौली, कठघरा, बंशीबाजार, नवानगर, नवरतनपुर, रूद्रवार व करमौता होते हुए सिकन्दरपुर बस स्टैंड पर पहुंचकर एक आम सभा में परिवर्तित हो गया। 
इस दौरान क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर सांसद व क्षेत्रीय विधायक ने गांधी संकल्प यात्रा के बारे में लोगों को संबोधित करते हुये महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला वही गांधी संकल्प यात्रा के विधानसभा सिकन्दरपुर संयोजक रिपुन्जय राय "मंजय" को गांधी संकल्प यात्रा के शानदार संयोजन के लिये बधाई भी दिया। यात्रा में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव, अजित राय, आलोक त्रिपाठी, मुक्तेश्वर वर्मा, मार्कण्डेय शर्मा, देवनाथ यादव, अजीत राय, मृत्युंजय तिवारी, नितीश सिंह, जयप्रकाश चौधरी व अनिल पाण्डेय समेत सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---