Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रामलीला के तीसरे दिन श्री राम प्रभु के जन्म, बाल लीलाओं व जनकपुरी में प्रवेश का हुआ सजीव मंचन


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बिका भगत के पोखरा पर श्री बिका भगत सेवा संस्थान व रामलीला कमेटी के तत्वाधान में 4 अक्टूबर से प्रारंभ स्थानीय रामलीला के तीसरे दिन 6 अक्टूबर दिन रविवार को दशरथ जी के यज्ञ और श्री राम प्रभु का जन्म,नामकरण, बाल लीला, श्री राम लक्ष्मण का वशिष्ट मुनि के साथ जाना, ताड़का वध, सुबहु बध, अहिल्या का उद्धार, जनकपुर में प्रवेश का सजीव मंचन हुआ । मजे हुए कलाकारों ने रामलीला के सभी पात्रों को सचिव चित्रण प्रस्तुत किया ।श्री राम के जन्म पर शुभ यादव ने कहवा से अइली पियारिया, पियारिया लागल झालर हो..... तथा छोटे लाल यादव ने बधैया बाजे राजा द्वारे...... नामक सोहर प्रस्तुत किया। नर्तकी के रूप में रमेश व बंटी के नृत्य ने सबका मन मोह लिया तथा सभी दर्शक झूम उठे । रामलीला के आज के प्रायोजक एक्स जूनियर वारंट ऑफिसर एयर फोर्स भरत प्रसाद यादव, पृथ्वी बाध के प्रतिनिधि रामेश्वर यादव रहे व साथ में उमेश सिंह, पीयूष सिंह, शुभम यादव, शिवलोचन यादव तथा संचालन मदन यादव ने किया । संगीतमय रामलीला में व्यास वीरेंद्र तिवारी व साथी ने मधुर संगीत दिया । प्रमुख पात्रों में दशरथ-राम किशन यादव, सुमंत-मुन्ना राजभर, राम- अरविंद शर्मा, लक्ष्मण -गुड्डू यादव, वशिष्ट-मनोज तिवारी, विश्वामित्र-अखिलेश सिंह,श्रृंगी ऋषि-अखिलेश सिंह मेउली आदि ने सजीव प्रस्तुति दी ।पार्श्व संचालन चंदन पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में हुआ ।रामलीला देर रात तक चली जिसमें अपार जनसमूह मौजूद रहा । श्री बिका भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---