Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: चोरी की बाइक के साथ ये एक चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा हुआ फरार


सिकन्दरपुर (बलिया)  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के  विरुद्ध रोकथाम अभियान के अंतर्गत सिकन्दरपुर पुलिस को उस समय सफलता मिली जब मैनापुर मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक पकड़ लिया गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए चकमा देकर फरार हो गया।  पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के बयान पर 2 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक युवक को शनिवार को चालान न्यायालय कर दिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी अमरजीत यादव अपने हमराही मनोज यादव व दुर्गा राय के साथ मैनापुर मोड़ पर शुक्रवार की शाम 9:00 बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान दो युवक लाल रंग की ग्लैमर गाड़ी से मनियर की तरफ से आ रहे थे तथा वह पुलिस को देख भागने लगे पुलिस ने एक को तो पकड़ लिया लेकिन दूसरा फरार हो गया।  पुलिस ने जब पूछताछ किया तो युवक ने अपना नाम अर्जुन पटेल  पुत्र हार्दिक पटेल निवासी लीलकर थाना सिकन्दरपुर बताया जबकि दूसरे युवक का नाम  राजेश यादव  उर्फ राजा  पुत्र  राकेश यादव  निवासी लीलकर  थाना सिकन्दरपुर बताया  वही गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया।  जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को चालान न्यायालय कर दिया जबकि दूसरे की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---