Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जनपद के इस गांव मे विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


रतसर (बलिया) महावीरी झण्डा पूजन समिति, एकडेरवा के संयोजकत्व में शनिवार को एकडेरवा में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद सहित आसपास के कई जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी रतसर योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने जोड़ीदार पहलवानों का हाथ मिलवाकर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती पहलवान जयप्रकाश, रुपवार, बलिया और बक्सर के पहलवान राहुल के बीच हुई जिसमें जयप्रकाश विजयी रहे। राहुल पहलवान, संवरा, बलिया, संजय पहलवान बलिया, जुगनू पहलवान गाजीपुर और रामबाबू पहलवान एकडेरवा बलिया ने अपने प्रतिद्वन्दी को आसानी से पटकनी देते हुए अपने- अपने मुकाबले जीते।विजयी पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा नकद पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका में केदार पहलवान तथा उद्घोषक की भूमिका में हरिवंश रहे। प्रतियोगिता के सफल  आयोजन में कृपाशंकर, विनोद, राकेश, शीलवन्त, सुनील, पिन्टू, मंजय, अम्बूज, प्रदीप, रितेश, मारकण्डेय आदि की भूमिका प्रमुख रही। समिति के संरक्षक कन्हैया पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---