Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: लड़की चोरी करने की अफवाह मे इस लड़की की पब्लिक ने कर दी पिटाई, ये हैं पूरा मामला


सिकंदरपुर (बलिया) मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर शनिवार की दोपहर लड़की चोरी करने की अफवाह के बीच घंटों मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं चोरी के इल्जाम में एक लड़की की अराजक तत्वों ने जमकर पिटाई कर दिया मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव ने किसी  तरह लड़की को बचाया और उसे थाने ले गए। वही पीड़ित लड़की के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अराजकतत्वों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी अंजू राजभर पुत्री विभूति राजभर अपने घर से बाजार करने के लिए सिकन्दरपुर आई हुई थी कि उसी दौरान बगल से एक लड़की गुजरी, जिसे अंजू राजभर ने उसे कुछ सुघांने का आरोप लगाया, जिस पर स्थानीय लोग उसे जमकर मारने पीटने लगे एवं मौके पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने उस लड़की के साथ अभद्रता भी की, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां पूछताछ में दुसरी लड़की ने अपना नाम करिश्मा यादव पुत्री कन्हैया यादव उम्र 18 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र रवनापार जनपद आजमगढ़ बताया, पुलिस द्वारा पूछताछ में उक्त लड़की ने बताया कि वह कंप्यूटर शिक्षा के प्रचार प्रसार करने हेतु यहां आई हुई है और बालूपुर रोड में अपने अन्य सहेलियों के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है अभी पुलिस अन्य लड़कियों के बारे में पूछताछ कर ही रही थी तब तक कुछ लोग उनके कमरों तक पहुंच गए, लेकिन सूचना  मिलते ही पुलिस वहां भी पहुंच गई और सभी लड़कियों को सुरक्षित थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---