Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: फर्जी बैनामा पर इस पूर्व चेयरमैन एवं रजिस्ट्रार सहित आठ पर मुकदमा दर्ज


बाँसडीह (बलिया) फर्जी बैनामा कराकर भूमाफियाओं द्वारा बैनामा कराने पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है।जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत के निर्देश पर बाँसडीह एस डीएम अन्न पूर्णा गर्ग ( आई ए एस ) के जांचोपरांत रिपोर्ट दी गई।जहाँ पर  एस पी देवेन्द्र नाथ के आदेश पर अंतः मुकदमा दर्ज करना पड़ा।पीड़ित सुभाष पांडेय एडवोकेट दीवानी बलिया बताते हैं कि मेरी पूर्वजीय जमीन पर बाहरी व्यक्ति  द्वारा बिना किसी अधिकार व स्वामित्व के भू माफियाओं को मुवाहिदा करा दिया गया। जिसमें एस डीएम बाँसडीह ने जांच खुद कर न्याय दिया है। एस पी देवेन्द्र नाथ के आदेश पर आठ लोगों पर धारा 419, 420, 567, 468, 469, 471 472 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से उप निबंधन तहसील बाँसडीह विजय प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन बाँसडीह सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व पशुपति नाथ सिंह, कौशल कुमार सिंह पुत्र स्व विपिन बिहारी सिंह निवासी  771 / 1440 बरगद निरापुरा अतरसुइया इलाहाबाद, अरविंद कुमार यादव पुत्र श्याम बाहरी  यादव निवासी कस्बा बाँसडीह, सम्भ्रान्त यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कस्बा बाँसडीह, अवधबिहारी यादव पुत्र  केशव यादव निवासी कस्बा बाँसडीह, हरेंद्र गिरि पुत्र स्व नन्द किशोर गिरि निवासी केवरा - बाँसडीह, विश्वनाथ सिंह पुत्र अज्ञात वसीका नवीस उप निबन्धक कार्यालय बाँसडीह हैं।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---