Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पेड़ की चपेट में आकर ये महिला हुई गंभीर रूप से घायल, रेफर


सिकन्दरपुर (बलिया) लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य के तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित वर्षों पुराना नीम का पेड़ मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज के साथ गिर गया। जिसके चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानकी देवी पत्नी गुलाब उम्र 50 वर्ष निवासी हॉस्पिटल मोड़, डोमनपुरा उस पेड़ की जद में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि नीम के पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। लोगों के घंटों प्रयास के बाद मार्ग से आवागमन चालू हो सका है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---