Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस महिला उपजिलाधिकारी की कार्यशैली बना क्षेत्र मे चर्चा का विषय, राशन दुकानों के बाद अब विद्यालयों की आई बारी


बाँसडीह (बलिया) वर्षों से लंबित राशन दुकानों का मामला का समाधान करने के बाद अब बारी विद्यालयों की आ गई हैं, जी हाँ बता दें कि शासन के आदेशनुसार बाँसडीह एस डीएम अन्नपूर्णा गर्ग  बिद्यालयो की तरफ अपनी नजर गडा दी है। वर्षों से लंबित राशन दुकानों का मामला खुद मौके पर पहुँचकर अन्नपूर्णा गर्ग ने गांवों में खुली बैठक करवाकर दुकानों का आवंटन करवाया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं मंगलवार की सुबह अन्नपूर्णा गर्ग आई ए एस ने कई विद्यालयों में जाकर जाँच करना शुरू कर दिया। शिक्षा व्यवस्था से लेकर मिड डे मील की गहन जाँच की गई। 
बता दें कि प्राथिमक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था  को दुरुस्त करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की  सुबह 10 बजे उपजिलाधिकारी बाँसडीह IAS अन्नपूर्णा गर्ग ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।मंगलवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी ।उपजिलाधिकारी ने वर्षा में ही निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान बच्चो की शैक्षणिक स्थिति,मध्यान भोजन,शौचालय की साफ सफाई की स्थिति, माता समूह रजिस्टर, एस०एम०सी, रजिस्टर,
हैंडपम्प संचालन, विद्यालय परिसर की साफ सफ़ाई, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण स्थिति का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया गया, एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जूनियर हाई स्कूल,प्राथमिक विद्यालय न01,कन्या प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह,प्राथमिक विद्यालय बड़ी बाजार,प्राथमिक विद्यालय न02 बाँसडीह का निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय न0- 1 में बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता देखने के लिए सामान्य प्रश्न भी पूछे गए जिसका सही उत्तर बच्चो ने दिया, मध्यान भोजन लकड़ी पर बनते देख एसडीएम ने पूछा कि सिलेंडर पर खाना क्यो नही बनता है, इस पर रसोइयों ने सिलेंडर नही होने की जानकारी दी इस पर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सिलेण्डर की व्यवस्था विद्यालय प्रशासन करे, वही विद्यालय के एक कमरे में नगर पंचायत के कार्यालय के बाउंड्री वाल से पानी भर जाने की शिकायत एक अध्यापक ने किया, बाउंड्री वाल को तोड़ कर नीचे करने का आदेश नगर पंचायत कार्यालय को दिया।
कन्या प्राथमिक विद्यालय,एवं प्राथमिक विद्यालय बड़ी बाजार में बारिश से वच्चो की संख्या कम थी, मध्यान भोजन की स्थित से उपजिलाधिकारी ने संतोष जताया, वही विद्यालय परिसर में साफ सफाई का निर्देश विद्यालय प्रधानाचार्य हरेराम सिंह को दिया, सभी अध्यापक निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह न02 पर 4 अध्यापको में 3 उपस्थित रहे वहीं एक अध्यापक बीमारी के कारण अनुपस्थित थे।विद्यालय परिसर में साफ सफाई थी।मध्यान भोजन की स्थिति सही रही।वर्षा के कारण 227 बच्चो में मात्र 39 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित थे।उपजिलाधिकारी ने बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता को देखने के लिए बच्चो से सवाल जबाब भी किया।
इस बावत प्रभारी एस डीएम बाँसडीह अन्नपूर्णा गर्ग आई ए एस ने बताया कि अभिभावक से लेकर शिक्षक तक को बच्चों के भविष्य के लिए तत्पर रहना होगा। विद्यालय में अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि मिलेगी तो हेडमास्टर के खिलाफ जिला प्रशासन से लगायत शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई निश्चित होगी। 

शिक्षक की तरह दी बच्चों को शिक्षा-
कन्या प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह कक्षा में पहुँचकर एस डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने न सिर्फ एस डीएम व आई ए एस के रूप में बल्कि परिपक्व शिक्षक की तरह बच्चों को शिक्षा दिया। जिसे आस - पास के लोगों में यह चर्चा करते हुए देखा गया। उनसे कुछ सवाल भी पूछे और उन्हें जबाब दे बच्चों को संतुष्ट भी किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---