Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अपनी कमियों और लापरवाह कार्यशैली को छिपाने हेतू ये विभाग कर रहा हैं शिकायतों का फर्जी निस्तारण


सिकन्दरपुर (बलिया) एक तरफ सूबे की योगी सरकार ईमानदारी पूर्वक  सभी समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने की बात अपने अधिकारियों से कर रही है वहीं दूसरी तरफ अपनी कारगुजारियों, लचर कार्यप्रणाली और विद्युत आपूर्ति को लेकर हर समय विवादों मे रहने वाले विद्युत विभाग सिकन्दरपुर की एक और नई कारगुजारी सामने आई है, जिसे देखकर व सुनकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि बिजली विभाग अपनी कार्यक्षमता व कमियों को छिपाने के लिए आम जनता द्वारा 1912 पर की गई शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है।
ताजा मामला सिकन्दरपुर थाने के पास स्थित पावर हाउस का हैं, वहां पर तैनात विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 1912 पर की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई दिन सोमवार को बालूपुर रोड निवासी देवेंद्र प्रसाद ने 1912 पर फोन कर पिछले एक सप्ताह से बिजली ना आने, बार बार फाल्ट होने व नगरीय क्षेत्र का बिजली बिल अदा करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति मिलने की शिकायत की गई थी, जिसका शिकायत संख्या- PU0807191268 हैं, जिसके बाद शिकायत केन्द्र के अधिकारियों ने सिकन्दरपुर के एसडीओ से फोन पर बात भी किया फिर शिकायतकर्ता को ये जानकारी दी गई की अगले दो से तीन घंटे मे आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी, पर 8 जुलाई दिन सोमवार की पूरी रात और मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, इसी दौरान शिकायतकर्ता को मंगलवार की दोपहर ही 12:51 बजे एक मैसेज और एक फोन कॉल करके बताया गया कि आपकी शिकायत संख्या- PU0807191268 का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया हैं, इस बात की मोहल्ले वालों की जानकारी होते ही बालुपुर रोड के निवासियों मे विद्युत विभाग के प्रति बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है।
बताते चलें कि लगभग 15 दिनों से बालूपुर रोड व मनियर रोड पर ठीक तरह से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है, पिछले चार दिनों से यहां की स्थिति और भी बदतर हो गई है बिजली आ भी रही है तो कभी हाफ सप्लाई आती है या फिर तुरंत कट जाती है इस वजह से लोग अपने घर की टंकियों में भी पानी नहीं भर पा रहे हैं, मोबाइल भी चार्ज करना मुश्किल हो गया है, बालूपुर रोड निवासी राजीव चौधरी ने कहा कि लगता है कि यहां के जनप्रतिनिधियों को यहां के लोगों से मतलब ही नहीं है वह सिर्फ चुनाव में आते हैं और पैरों में गिर कर वोट मांगते हैं, फिर चले जाते हैं, वही मोहल्ले के मास्टर सुरेश प्रसाद कहते हैं कि सिकन्दरपुर कस्बे में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल रही है, लेकिन हम बालूपुर रोड के निवासियों को कस्बा क्षेत्र का बिजली बिल भरने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर विद्युत आपूर्ति मिल रही है, जो कि ना मिलने के बराबर है, लकड़ी मिल चलाने वाले गुड्डू शर्मा कहते हैं कि काफी समय पहले इस रोड पर लोहे के खंभे गड़े थे लेकिन आज तक उन खंभों पर तार नहीं खींचा गया, जिसके चलते हम लोग जर्जर व खतरनाक तारों द्वारा मिल रही विद्युत आपूर्ति को लेने के लिए मजबूर है, वही मनियर रोड निवासी लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्र ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास के नाम पर चलने वाली सरकार का काम अभी भी जमीनी स्तर पर नहीं पहुंचा है, उन्होंने सरकार से मांग किया कि विभाग में तैनात लापरवाह अधिकारियों की कार्यशैली की जांच कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, और तत्काल प्रभाव से बालूपुर रोड व मनियर रोड में शहरी विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---