Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अज्ञात विषैले जन्तु के काटने से इस 32 वर्षीय युवक की हुई मौत


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिवानकला मे सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे एक विषैले जन्तु ने एक युवक को काट लिया, परिजन उक्त युवक को लेकर इलाज के लिए कई जगह गयें पर युवक को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन शर्मा उम्र 32 साल पुत्र जयप्रकाश शर्मा रविवार की रात खाना पीना खाकर अपने बिस्तर पर सोने चला गया था कि अचानक भोर में किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया, जिसके बाद युवक को चक्कर और मुह से झाग आने लगा और शरीर शिथिल पड़ने लगा, आनन-फानन में परिजन उसको लेकर बिच्छीबोछ स्थित ईसाई मिशनरी हॉस्पिटल ले गए परंतु वहां से संतुष्टि ना मिलने पर परिजन उसे रतसर स्थित ईसाई मिशनरी हॉस्पिटल ले गए, फिर वहां से जिला चिकित्सालय बलिया ले गए जहां पर चिकित्सकों ने पवन शर्मा को मृत घोषित कर दिया, परंतु परिजनों ने आशा नही छोड़ा और पुनः वो बांसडीह स्थित सती मां के स्थान पर ले गये पर वहां भी कोई लाभ नही मिला, सती मां के स्थान पर भी उक्त युवक को मंदिर के पुजारियों ने कहा कि दवाएं लेने के बाद यहां पर ईलाज नही हो सकता, जिसके बाद परिजन पवन शर्मा को लेकर घर आ गयें, उक्त युवक का शव आते ही परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया वही परिजन शव को घर पर लाकर कई सोखा और ओझा से भी झाड़-फूंक करवाया परंतु उन्होंने ने भी उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---