Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: झमाझम हुई बारिश से खिले लोगों के चेहरे, किसानों ने शुरू किया फसल बुआई का कार्य


सिकन्दरपुर (बलिया) शनिवार को देर रात मानसून ने दूसरी बार दस्तक दी वहीं शनिवार की रात हल्की फुल्की और रविवार की सुबह से जबरदस्त झमाझम बारिश होने से जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली वही क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई तथा किसानों ने धान की फसल की बुआई भी शुरू कर दिया।वही नगर पंचायत सिकन्दरपुर के कई वार्डो में भारी जलजमाव होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में जल निकासी की माकूल ब्यवस्था नही होने से कई फीट पानी सड़क पर ही भर गया। 
ज्ञात हो कि क्षेत्र मे मानसून की पहली बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से आमलोग त्रस्त थे वही किसान अपनी फसल की बुआई को लेकर चिन्तित थें, पर रविवार की अल-सुबह से ही हो रही बारिश ने आमलोगों को जहां भीषण गर्मी से निजात दिलाया वहीं क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई, मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार यह मानसून लगभग एक सप्ताह तक चलेगा, इस दौरान तेज आंधी, तूफान व बारिश की भी संभावनाएं प्रबल हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---