Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पत्रकार वार्ता मे आक्रोशित दिखे ये लोकतंत्र सेनानी, विभाग व जनप्रतिनिधियों को जमकर दिखाया आईना


सिकंदरपुर (बलिया) रविवार की दोपहर मनियर रोड सिकन्दरपुर स्थित गांधी आश्रम के समीप एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी व क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्र अपने पुराने रंग मे रंगे दिखे, बिजली विभाग के क्रिया कलापों से आक्रोशित शंभूनाथ मिश्र ने जनता के प्रति जिम्मेदार व जिम्मेदारों को आईना दिखाते हुए कहा कि लोग और सरकार विकास की कितनी भी बातें कर ले पर वास्तविक स्थिति यह है कि बहुत सारे मामलों में विकास अभी भी जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचा है, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शंभू नाथ मिश्र ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस समय पूरे तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर आम आदमी कराह रहा है, उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है लोग रातों को चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं, बिजली की आपूर्ति समयबद्ध व सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं मिल रही है, उन्होंने विभाग की सुस्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कई महीने हो गए मनियर रोड और बालुपुर रोड पर नए पोल गड़े, लेकिन आज तक उन पर नए तार नहीं खींचे गए, टाउन एरिया क्षेत्र में रहने के बावजूद और विद्युत विभाग को नगरीय बिल अदा करने के बाद भी नगर के कई हिस्से जैसे मनियर रोड, बालूपुर रोड को आज भी ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सप्लाई की जा रही हैं, जो कि समझ से परे हैं।
उन्होंने जनता के जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को जिस कार्य के लिए चुना है अगर वह इमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दे तो सब कुछ समयावधि के अंदर सही हो सकता है, उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई पर वो भी गोल मटोल जवाब देकर अपनी जिम्मेदारियों से मुह मोड़ लेते हैं, आगे कहा कि अगर जनप्रतिनिधि समय रहतें अगर जनता के तकलीफों को नहीं समझते तो वह दिन दूर नहीं जब आम जनता अपने अधिकारों को पाने के लिए उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---