सिकन्दरपुर (बलिया) शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशासन ने नगर पंचायत कर्मचारियों की मदद से बाजार के फुटपाथ पर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण पर अपना डंडा चलाया, कार्यवाही की सुचना मिलते ही बहुत सारे अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण हटा मौके से गायब हो गए, इस कार्यवाही से पूरे बाजार मे हड़कंप की स्थिति बनीं रही, इस दौरान शासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले व्यवसायियों पर भी कड़ी कार्यवाही की गई, इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने अतिक्रमणकारियों व प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुबारा बाजार में अतिक्रमण और दुकानों मे प्लास्टिक पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, इस दौरान उपजिलाधिकारी ने बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर के संचालकों के खिलाफ भी जबरदस्त अभियान चलाया।
इस कार्यवाही के दौरान बाजार मे शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राम सिंह, कांस्टेबल लव कुमार चौधरी, भानु पांडे, अशोक कुमार, रणजीत कुमार, महिला कांस्टेबल प्रतिभा कुमारी, पूजा कुमारी समेत नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

