Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा ने की सवर्ण आयोग गठन की मांग


सिकन्दरपुर (बलिया) अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष नीरज मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भगवान परशुराम की पूजा उपरांत राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं बल्कि हर वर्ग के पूजनीय हैं। आज हर वर्ग के लिए न्याय मांगने को अलग-अलग आयोग जैसे अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग, अनुसूचित आयोग हैं लेकिन सवर्ण आयोग नहीं है। ब्राह्मणों के लिए या अन्य सवर्णों के लिए किसी प्रकार का कोई आयोग नहीं है। केंद्र सरकार सवर्ण आयोग का गठन करे एवं केंद्र सरकार ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एससी एसटी एक्ट की तर्ज पर ब्राह्मण एक्ट का कानून भी संसद में पास करे। इसके अलावा भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान करे। भारत सरकार और राज्य सरकार भगवान परशुराम के नाम पर उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना करे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर  संगठन के कार्यकर्ता आचार्य सुनील शास्त्री, राहुल तिवारी, मुकेश पांडेय , राजीव मिश्रा, सुनील ,वशिष्ठ, अरुण आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---