Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बातें, जनता से किया ये वादा


सहतवार (बलिया) सलेमपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डा राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पिछले 25 वर्ष से लोकसभा क्षेत्र विकास मे उपेक्षा का शिकार रहा है। जो विकास कार्य होना चाहिए वह नहीं हुआ है। वे रविवार को पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जय हिंद समाज पाटीं ने सलेमपुर लोकसभा मे राजेश मिश्रा को सर्मथन देने कि घोषणा किया। पूर्व.सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि टीएस बंधे को पक्का कराने के साथ ही इस पर चौड़ी सड़क बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इससे रोजगार बढ़ने के साथ ही किसानों को भी लाभ होगा। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र मे मूलभूत सुविधाओं सड़क, पानी, बिजली का स्वरूप बिगड़ा है तथा घोर अभाव है। क्षेत्र मे ट्रामा सेटर के साथ मेडिकल कालेज व कृषि विश्वविद्यालय स्थापित कराया जायेगा। कांग्रेस पाटीं के घोषित चुनाव संकल्प पत्र को प्राथमिकता से लागू किया जायेगा। जय हिंद पाटीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल निषाद ने कहा कि जाति, मजहब, व धर्म से उपर उठकर राजेश मिश्रा लोगों की सेवा व विकास कार्य करते है इसलिए पाटीं ने इन्हें समर्थन दिया है। 
इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूवं ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, अशोक पाठक, अनिल पाण्डेय, प्रदीप निषाद, रमेश राजभर, राजेंद्र निषाद, हरेराम राम, शशिकांत आदि लोग थे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---