बलिया (ब्यूरो) बाबा गंगाराम ग्राम विकास संस्थान के जनपद कार्यालय पहाड़ीपुर निकट हनुमान मंदिर पर भगवान परशुराम की जयंती बीके दिवेदी की अध्यक्षता में बड़ी धूम-धाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री दिवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम ने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाया था भगवान परशुराम का जीवन अनुकरणीय है जिससे समाज के सभी युवाओं को सीख लेनी चाहिए वर्तमान परिवेश में भगवान परशुराम की नीति समाज निर्माण के लिए अति आवश्यक है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण राय ,कुलदीप ओझा, राजेश दुबे, राजेंद्र प्रसाद, काली बाबू, संजय पांडे आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

